सप्ताह का हर दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इसीलिए अगर उस दिन ग्रह के अनुसार काम किए जाएं तो हमेशा ग्रहों की कृपा आप पर बनी रहेगी, वहीं उनके विपरीत जाकर काम करने से ग्रहों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। ग्रहों की नाराजगी से हंसते खेलते व्यक्ति की जिंदगी भी बर्बाद हो जाती है। जानिए मंगल दोष से बचने के लिए मंगलवार को किन कामों से करना चाहिए तौबा…
मंगलवार को गलती से भी उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से शनि और मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है। उड़द का संबंध शनि से है।
मंगल का संबंध बड़े भाई से माना गया है। भाई से विवाद मंगल को खराब करता है जिससे दुर्घटना और कष्ट का सामना करना पड़ता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ती है।