दिल्ली में स्मॉग के बीच पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में पारा शून्य या शून्य से नीचे पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में दृश्यता में कमी के साथ पारा क्रमश: 6.6 और 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के पठानकोट, पटियाला, बठिंडा और गुरुदास पुर में भी पारा 9 डिग्री से कम रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राज्य के रोहतक में तापमान 6.7 और अंबाला में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal