
ऐसा पेड़ थाईलैंड में है और इसके फल लड़की के शरीर जैसे हैं। इस पेड़ को लेकर रहस्य बना हुआ है। वहीं इसके पीछे के कारण अभी भी खोजे जा रहे हैं। स्थानीय लोग इस पेड़ को नैरीफन के नाम से पुकारते हैं और इसके प्रति उनमें गहरी आस्था है। वैसे इसके साथ बौद्ध मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। बौद्ध मान्यताओं के अनुसार इस पेड़ को भगवान ने खुद थाईलैंड के हिमाफन के जंगलों में लगाया था और इसी वजह से इस पेड़ पर ऐसे अजीब आकार के फल आते हैं।
ये…है दुनिया की सबसे लंबी लड़की को जिसे देख कोई भी डर जायेगा
मान्यता है कि सदियों पहले भगवान इंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इसी जंगल में रहते थे। एक बार भगवान की पत्नी जंगल में फल तोड़ने गईं तो कुछ राक्षसों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी रक्षा के लिए भगवान ने इस जंगल में नैरीफन के 12 पेड़ तुरंत उगा दिए और उनको धोखा देने के लिए इस पेड़ पर ऐसे फल लगाए, जिनका आकार लड़की के शरीर जैसा था।
कहा जाता है कि वे इन फलों को अपने साथ ले गए और जिन्होंने भी इनके साथ संबंध बनाए, वे चार महीने के लिए गहरी नींद में सो गए और उनकी सारी शक्तियां भी जाती रहीं। लोगों का कहना है कि तभी से इन पेड़ों पर लड़कियों के शरीर के आकार वाले फल लगते हैं। हालांकि अभी तक इस बात कि पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वास्तव में फल हैं या कुछ और है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal