एक ऐसा देश जो केवल दो पिलर्स पर टिका है। जी हां, इस देश में कुल 27 लोग रहते हैं। इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से करीब 10 किमी. दूर स्थित ये दुनिया का सबसे छोटा देश सीलैंड है। यह समुद्री किले के दो पीलरों पर टिका है।
रॉय बेट्स नाम का व्यक्ति इस देश का राष्ट्रपति भी है, प्रधानमंत्री भी है और मालिक भी। 9 अक्टूबर 2012 को बेट्स ने अपने आप को सीलैंड का मालिक घोषित किया। हालांकि, अब इनकी मृत्यू हो चुकी है और यहां का शासन उनके बेटे माइकल संभालते हैं।
इसे रफ फोर्ट भी कहा जाता है, जिसका निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने करवाया था। यह एक ऐसा देश है जिसे कोई भी अंतर-राष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है। इस देश के पास अपना किसी प्रकार का आजीविका का साधन नहीं है लेकिन फिर भी यहां अपनी मुद्रा और स्टेम्प टिकट भी है।
दरअसल, यहां डोनेशन द्वारा फंड आता है। जब पहली बार लोगों को इस जगह के बारे में पता चला तो इस देश को खूब डोनेशन मिला था। अब तो इसे देखने के लिए यहां लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है। वैसे बता दें कि दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यहां की जनसंख्या 800 है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal