गृह मंत्रालय का दिल्ली पुलिस को न्यू ईयर गिफ्ट, होंगी 15000 भर्तियां

delhi-police-constable-300x200केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में 15000 कर्मियों को भर्ती करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि अब वित्त मंत्रालय के अनुमोदन का इंतजार है। इस दौरान गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस की मौजूदा संख्या पर चिंता जाहिर की।

दिल्ली पुलिस में नए साल में होंगी भर्तियां

राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक पुलिस आयोजन के मौके पर यह घोषणा की जहां इस साल प्रोन्नत किए गए 27000 पुलिसकर्मियों में 24 को रैंक प्रदान किया गया। अगर इस प्रस्ताव को लेकर भर्तियां हो गई तो पुलिस सुरक्षा बल की संख्या दिल्ली में बढ़कर करीब एक लाख हो जाएगी। गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं महसूस करता हूं कि दिल्ली पुलिस का संख्या बल पर्याप्त नहीं है। इसे बढ़ना चाहिए। 15,000 कर्मियों की भर्ती से जुड़े प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया है। मैं आशा करता हूं कि शीघ्र ही मंजूरी मिल जाएगी।’

इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू, हंजराज गंगाराम अहीर, पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा, बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक, कांस्टेबल एवं उनके परिवार के सदस्य थे।सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस में बड़ी संख्या में प्रोन्नतियां हो रही हैं, कहीं भी एकसाथ इतने कर्मियों को प्रोन्नत नहीं किया गया है। उन्होंने प्रोन्नति में ठहराव दूर करने में वर्मा की कोशिशों की सराहना की। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक दिल्ली पुलिस में पुलिसकर्मियों की मान्य संख्या 82,242 है जिनमें फिलहाल 77,083 पद भरे हुए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com