अजगर को बहुत ही शांत जीव माना जाता हैं और ऐसा ही सुनाने में भी आता है, लेकिन क्या आपने कभी अजगरों को लड़ते हुए देखा है।

आप सोच रहे होंगे इस लड़ाई में आखिर हुआ क्या? इस ग्रुप के एक मेंबर ने बताया कि जब सांपों के बीच लड़ाई होती है तो वो एक -दूसरे बाइट (डसते) करते हैं। लेकिन अजगर की लड़ाई में ऐसा नहीं होता है वो न तो काटते हैं और न ही एक-दूसरे को जकड़ते हैं। उनके बीच लड़ाई होती है कि कौन शारीरिक रूप से कितना मजबूत है।
इसमें दोनों एक दूसरे को नीचे कर खुद को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करते हैं। लड़ाई क्यों हुई और किसने शुरू की इस बात का पता नहीं है लेकिन Sunshine Coast Snake Catchers का मानना है कि लड़ाई में जो अजगर जीतता है वो पूरे ग्रुप में सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है और उसे आसपास की मादाओं से संबंध स्थापित करने का अधिकार हो जाता है।
यह वीडियो 4 सितंबर को सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स द्वारा पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग इसे शेयर कर चुके हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं।