नई दिल्ली: आतंकवादियों ने जम्मू में सोलह कोर मुख्यालय नगरोटा के निकट सेना की 166 मीडियम आर्टीलरी रेजीमेंट पर फिदायीन हमला कर सेना के एक जेसीओ समेत तीन जवानो को घायल का कर दिया, गोलीबारी जारी है।
वहीं सांबा के रामगढ़ में घुसपैठ कर आए आतंकवादियों से मुठभेड जारी है। सीमा सुरक्षा बल का जवान शाम लाल घायल है। जम्मू में दो जगहों पर मुठभेड़ के चलते क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है।
भारी मात्रा में हथियारों से लैस तीन आतंकवादियों ने सुबह पौने छ्ह बजे नगरोटा हाइवे के पास रेजीमेंट के गेट पर ग्रेनेड दाग कर हमला कर दिया।
सेना ने आंतकवादियों को घेर रखा है व मुठभेड़ जारी है।
आतंकवादी सुबह किसी वाहन में श्रीनगर की ओर से आए। उन्होंने अति संवेदनशील नगरोटा कोर मुख्यालय के निकट जम्मू श्रीनगर पर बलीनी पुल के पास सेना की रेजीमेंट पर हमला कर दिया।
वहीं सांबा सेक्टर के रामगढ़ मे आईबी पर छन्नी फतवाल पोस्ट पर भी मुठभेड़ जारी है। सीमा सुरक्षा बल ने घुसपैठ कर आए तीन आतंकी घेर रखे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal