New Delhi: ये फल हिमालय के निचले हिस्से और चीन में पाया जाता है। ये देखने में भगवान बुद्ध के हाथों की तरह लगता है इस वजह से इसे हैंड ऑफ बुद्धा फल कहते हैं।
अभी-अभी: PAK की ओर से होने वाली घुसपैठ पर नेतन्याहू बोले-कारगिल युद्ध की तरह हमेशा दूंगा भारत का साथ
बिना बीज वाला ये जूसी फल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ये फल शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाकर रखता है। इसमें पेक्टिन पाया जाता जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को भी तेज कर देता है।
हैंड ऑफ बुद्धा पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी रामबाण होता है। ये पेट दर्द और डायरिया की समस्या से निजात दिलाने में सक्षम होता है। ये आंत की मांसपेशियों को रिलैक्स करके पाचन की क्रिया को दुरुस्त करता है।
जो महिलाओं मासिक धर्म के दौरान पेट की मरोड़, हैवी ब्लीडिंग और चिड़चिड़ेपन से परेशान रहती हैं, उनके लिए ये फल किसी वरदान से कम नहीं है।
इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है जो काफी मददगार साबित होता है। सांस से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए भी फल काफी फायदेमंद साबित होता है। साथ ही ये कफ की समस्या को भी ठीक करता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal