कंपनी ने किया कंफर्म, iQOO फोन्स को जल्द मिलेगा नया Origin OS

iQOO और Vivo स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। iQOO इंडिया के CEO ने कन्फर्म किया है कि Android 16 बेस्ड नया Origin OS 6 भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहा है। अभी तक भारतीय मॉडल्स Funtouch OS पर चलते थे जबकि चीन में Origin OS मिलता था। इस अपडेट के साथ अब भारत में भी वही नया इंटरफेस मिलेगा जो कंपनी अपने होम मार्केट में देती है।

Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6, भारत में जल्द रिलीज होगा। iQOO इंडिया के CEO ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। नया OS वर्जन मौजूदा Funtouch OS 15 स्किन को रिप्लेस करेगा। हालांकि ये साफ नहीं है कि भारत में पहले से लॉन्च हुए Vivo और iQOO हैंडसेट्स को भी Origin OS 6 का अपडेट मिलेगा या नहीं। चीन में Vivo और इसका सब-ब्रांड iQOO के फोन्स पहले से ही Origin OS पर चलते हैं। अब कंपनी भारत में भी इसे लाने जा रही है।

Origin OS 6 इंटरफेस की डिटेल
X (पहले Twitter) पर iQOO इंडिया CEO निपुण मर्या ने पोस्ट कर बताया कि Origin OS 6 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। Android 16 बेस्ड ये नया इंटरफेस अब Funtouch OS 15 को रिप्लेस करेगा। अभी तक भारत में Vivo और iQOO स्मार्टफोन्स Funtouch OS पर चलते थे, जबकि चाइनीज वेरिएंट्स में Origin OS मिलता था। अब ये बदलाव आने से मार्केट्स में एक जैसा इंटरफेस मिलेगा।

ये घोषणा उन रिपोर्ट्स को सही साबित करती है जिनमें कहा गया था कि Vivo और iQOO इंडिया में Origin OS 6 लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अनाउंस से कुछ घंटे पहले Funtouch OS के X प्रोफाइल का यूजरनेम बदलकर OriginOS (@FuntouchOS_IN) कर दिया था, जो इसका एक और बड़ा हिंट था।

कुछ दिन पहले Reddit के r/Vivo सबरेडिट पर एक कथित Vivo इंडिया एम्प्लॉयी ने दावा किया था कि Android 16-बेस्ड Origin OS 6 अपडेट भारत में जल्द रोलआउट होगा। कंपनी का अपडेट शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये पहले प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर आएगा और बाद में मिड-रेंज और बजट डिवाइसेज तक पहुंचेगा।

Vivo पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि Origin OS 6 को चीन में 10 अक्टूबर को अनवील किया जाएगा। अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X300 और Vivo X300 Pro इस नए Android 16-बेस्ड स्किन को आउट-ऑफ-द-बॉक्स पाने वाले पहले डिवाइस हो सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com