हाल ही में एक सर्वे में बताया गया था कि पुरुषों की सेक्स के लिए परफेक्ट उम्र 18 साल होती है।
इसी फोलोअप में एक नई स्टडी आई है जिसमें ये बात सामने आई है कि महिलाएं सेक्स को किस उम्र में एन्जॉय करती हैं।
सर्वे के मुताबिक, 35 से 40 साल की उम्र में महिलाओं की कामेच्छा बहुत बढ़ जाती है। स्टडी के मुताबिक, सेक्स के लिए सही उम्र 30 ना होकर 20 है।

हालांकि इससे पहले हुए एक सर्वे में ये बात सामने आई थी कि महिलाएं 28 की उम्र में सेक्स को सबसे ज्यादा एन्जॉय करती हैं और पुरुष 31 की उम्र में।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की सेक्स इच्छा 35 से 40 के बीच पीक पर होती है। सर्वें में 17 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने माना कि 35 से 40 की उम्र में वे सेक्स को सबसे ज्यादा एन्जॉय कर रही हैं।

वहीं इसी उम्र की औसतन तीसरी महिला यानी 36 फीसदी महिलाओं कि कहना है कि वे सप्ताह में में दो से तीन बार सेक्स करती हैं। जबकि इसी उम्र की हर पांचवी महिला यानी 20 फीसदी महिलाओं ने माना कि वे सप्ताह में चार से छः बार सेक्स करती हैं।

इसी उम्र की तीन चौथाई से अधिक महिलाओं ने माना कि वे अपनी सेक्स लाइफ से पूरी तरह से संतुष्ट हैं।

इसी बात का समर्थन करते हुए 40 वर्षीय हॉलीवुड एक्ट्रेस कैमरोन डियाज का कहना है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है वे सेक्स को एन्जॉय कर रही हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal