मुंबई। ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट में इस बार खास फोकस महिला आंत्रप्रेन्योर पर रहेगा। महिला कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कंपनियां भी खासा योगदान दे रही हैं। आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर ने कहा कि महिलाओं को बढ़ावा मिलना चाहिए।
कंपनियां महिलाओं के साथ भेदभाव ना करें और जरूरत पड़ने पर महिलाओं को रियायतें मिलनी चाहिए। बच्चे होने के बाद महिलाओं को थोड़ी ढील मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए आसानी से कर्ज मिलना और स्किल डेवलपमेंट
जरूरी है। जिसको ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग की सुविधा होनी चाहिए। महिला आंत्रप्रेन्योर को मदद के लिए आईसीआईसीआई बैंक महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दे रहा है और महिला आंत्रप्रेन्योर को कर्ज मुहैया कर रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal