पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड चेरी सीबॉर्न से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी शीरन से अपने सोशल मीडिया पेज पर दी।
उन्होंने अपनी और चेरी की इंस्टग्राम पर बेहद रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम दोनों साथ हैं। बताया जा रहा है कि हॉकी प्लेयर चेरी और शीरन एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं। हाल ही में शीरन अपने ‘डिवाइड अल्बम एशिया टूर’ में भारत आए थे।
इतना ही नहीं मुंबई में अपनी म्यूजिकल परफॉर्मेंस देते समय शीरन पूरी तरह से भारतीय लिबास में भी नजर आए। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस की शुरूआत अपने फेमस गाने ‘शेप ऑफ यू’ से की। शीरन की म्यूजिक करियर की बात करें तो उन्होंने चार साल की उम्र में एक चर्च में गाना गाना शुरू किया था। बाद में उनके गाने के वीडियो यू-ट्यूब पर भी दिखने लगे। मगर वह फेमस तब हुआ जब उन्होंने टेलर स्विफ्ट के चौथे स्टूडियो एलबम ‘रेड’ में गेस्ट अपीरियंस की थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal