उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं लेकिन साजवादी पार्टी में परिवारिक विवाद बढ़ता जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में समाजवदी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों की लिस्ट सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने घोषित की है। लेकिन इसके बाद पार्टी में विवाद बढ़ता जा रहा है। असल में मुलायम सिंह यादव ने जो सूची जारी की है उससे अखिलेश यादव खुश नहीं है। इसलिए राज्यभर में अखिलेश समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
इसके बाद अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव से बात की है। साथ ही सीएम अखिलेश ने कहा कि वह जल्द ही दूसरी सूची जारी करेंगे, और उम्मीदवार बदले जाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों के हंगामें को देखते हुए कहा कि आप चुनाव की तैयारी कीजिए। मैं जल्द ही दूसरी सूची जारी करूंगा।
खबर है कि अगर अब अखिलेश यादव दूसरी सूची जारी करेंगे तो फिर पार्टी में विरोध होगा। इसके बाद एक बार फिर पार्टी में विवाद हो सकता है। एक बार फिर शिवपाल और अखिलेश आमने सामने होंगे। फिलहाल जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही पार्टी में विवाद बढ़ता जा रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal