रेल लाईन बिछाने वाली फैक्ट्री में फायरिंग

harsh-firing_5735eb8e556c9एजेंसी/ सोनीपत : सोनीपत में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रेलवे लाईन बनाने का कार्य करने वाली कंपनी वी केन की  फैक्ट्री में दिनदहाड़े गोलीबारी हो गई। यहां पर साईट सुपरवाईजर विकास निवासी दिल्ली मजदूरों को वेतन दे रहे थे। इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान हमलावरों ने फैक्ट्री कर्मचारी से लाखों रूपए लूट लिए। इस तरह की लूट जिस समय हुई उस समय फैक्ट्री के कर्मचारियों को वेतन दिया।  

इस मामले में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने फैक्ट्री कर्मचारी से करीब 11 लाख रूपए और 20 हजार रूपए की नकदी लूट ली। लूट के दौरान विरोध करने वाले दो कर्मचारियों को उन्होंने गोली मार दी। दोनों ही कर्मचारियों को पैरों में गोली मार दी गई है। गोलीबारी में महेंद्र निवासी नोएडा, विकास को पांव में गोली लगी।

गोली लगने से दोनों घायल हो गए। उन्हें घायल हालात में नागरिक चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया था। इसके बाद उन्हें रोहतक के पीजीआई में रैफर कर दिया गया।  जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की जांच प्रारंभ हो गई। पुलिस द्वारा फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुश्किल यह है कि आरोपियों ने नकाब पहन रखे थे। उल्लेखनीय है कि घटना उस समय हुई जब डीजीपी केपी सिंह लोगों और पंचायतों से पुलिस को सहयोग करने की अपील कर रहे थे। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com