चारधाम की यात्रा पर जाने वाले हो जाए सावधान.

cloud-brust_572efe5214952एजेंसी/ चमोली : केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा प्रारंभ होने के ऐन पहले उत्तराखंड राज्य पर एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। हालांकि इस आपदा में प्रभावितों की संख्या कम रही लेकिन इस तरह की परेशानी आने से उत्तराखंड की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों का उत्साह कुछ कम जरूर हो सकता है। दरअसल आज तड़के उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से स्थिति बिगड़ गई।

इस दौरान करीब 6 वाहनों को नुकसान हुआ है जबकि क्षेत्र की 3 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यह घटना तड़के करीब 5 बजे हुई। हालांकि अभी तक हताहतों को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर हादसे से एक मैक्स वाहन नदी में गिर गया। हादसे के चलते पहाड़ पर भूस्खलन भी हो गया।

जिसके कारण बड़े – बड़ पत्थर नीचे गिर गए। घटना के समय अधिकांश लोग आराम कर रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन दल रेस्क्यू में जुट गया है। घटना से बंद हुए रास्ते को सुगम बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com