आज अपका दिन कैसा होगा जानिये-

images (10)मेष- घर-बाहर दोनों जगह बेहतर परफॉर्म करेंगे। सामाजिक कार्याें में रुचि बनी रहेगी। परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन उत्तम फलकारक।

वृष- समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। सर्वहित के कार्याें में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्य व्यापार में सहजता रहेगी। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। दिन शुभकारक। आलस्य से बचें।

मिथुन- सफल प्रयासों की खुशी अपनों से साझा कर सकते हैं। लाइफ स्टाइल आकर्षक रहेगी। वाणी-व्यवहार प्रभावी रहेगा। संग्रह में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कर्क- व्यक्तिगत मामलों में बेहतर करेंगे। नवीन योजनाओं पर अमल बढ़ाने की सोच रहेगी। सृजन और स्मरण को बल मिलेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। समय का प्रबंधन बढ़ाएं।

सिंह- आर्थिक मामलों को दोपहर से पहले पूरे कर लेने की सोच रखें। शुभ कार्याें में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। विवाद टालें। दिन शुभ।

कन्या- कॉरपोरेट मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन क्षमता बढ़ेगी। लोगों से काम निकालने में सफल रहेंगे। लाभ का प्रतिशत बेहतर होगा। दिन पेशेवरता बढ़ाने वाला। सक्रियता बढ़ाएं।

तुला- रचनात्मक कार्याें में रुचि बढ़ेगी। लोग व्यवहार कुशलता की प्रशंसा करेंगे। कार्य व्यापार में अवसर बढ़ेंगे। सभी का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति संभव। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। योजनाओं में तेजी लाने का समय है। भाग्य का सहयोग बढ़ेगा। शुभ सूचना संभव। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ।

धनु- महत्वपूर्ण प्रयासों को शीघ्र पूरा करने की सोच रखें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए मौसमी सावधानियां बरतें। आकस्मिकता बढ़ सकती है। नीति नियमों का पालन करें। दिन सामान्य शुभ।

मकर- मेहनत का प्रतिफल सकारात्मक ही रहता है। निजी जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। साझेदारी हितकर रहेगी। दिन शुभतावर्धक।

कुंभ- किसी से भेंट के लिए जाना है तो फर्स्ट हाफ में प्रयास करना बेहतर होगा। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। विपक्ष के प्रति सतर्कता रखें। दिन सामान्य शुभकारक। अफवाह पर ध्यान न दें।

मीन- अपनों के सहयोग से सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे। नए लोगों से भेंट मुलाकात संभव है। मित्रों पर भरोसा बढ़ेगा। शिक्षा, खेल और प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com