14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। यह वह दिन होता है जब प्रेम करने वाले जोड़े एक दूसरों को अपने प्यार का इजहार करते हैं। साथ ही लंबे वक्त तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशि वाली लड़कियां ऐसी होती है जो अपने साथी का साथ कभी भी नहीं छोड़ती है।
मिथुन-इस राशि की लड़कियां एक बार जिसे अपना मान लेती हैं फिर उसका साथ कभी नहीं छोड़ती हैं। ये अपने बॉयफ्रेंड के प्रति वफादार रहती हैं और उसके अलावा किसी और की तरफ नहीं देखती हैं।
तुला- इस राशि की लड़कियां बहुत शांत स्वभाव की होती हैं। इसलिए इन्हें गर्लफ्रेंड बनाने पर कोई टेंशन नहीं होती हैं। ये आपको तब तक नहीं छोड़ती हैं जब तक कि आपकी तरफ से कोई बड़ी गलती हो। इनकी यही खूबी इन्हें एक परफेक्ट गर्लफ्रेंड बनाती हैं। इस राशि की लड़कियां आखिरी समय तक अपने पार्टनर का साथ देती हैं।
कुंभ-इस राशि की लड़कियां बड़ी हंसमुख और चंचल स्वभाव की होती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने साथी का मरते दम तक साथ निभाती। इसी वजह से ये कभी दिल को दुख देने के बारे में नहीं सोच सकती हैं। कुंभ राशि की लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाने पर आप जीवन में कभी बोर या उदास नहीं रहते हैं ये हमेशा आपको हंसती रहती हैं।