रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन में संयुक्त राज्य अमेरिका के एक पूर्व राजदूत ने दावा किया है कि रूस के बड़े अधिकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दूरी बना रहे है।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 15 महीने से ज्यादा समय हो गया है। इस बीच यूक्रेन में संयुक्त राज्य अमेरिका के एक पूर्व राजदूत ने न्यूजवीक को बताया कि रूस के अधिकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दूरी बना रहे है।
रूस के अधिकारी पुतिन से बना रहे दूरी
अटलांटिक काउंसिल के यूरेशिया सेंटर के वरिष्ठ निदेशक जॉन हर्बस्ट ने वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के बीच झड़पों का जिक्र करते हुए ये बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि गोला-बारूद की स्पष्ट कमी के कारण प्रिगोझिन ने कई बार अपने लड़ाकों को पीछे हटने की भी धमकी दी है।
पुतिन के शासन पर पड़ सकता है प्रभाव
जॉन हर्बस्ट ने कहा कि भले ही वह स्थिर दिखाई देते हैं, लेकिन वे पूरी तरह से अस्थिर हैं। पूर्व अमेरिकी दूत ने कहा कि पिछले सितंबर में पुतिन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने आंशिक लामबंदी आदेश से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में स्पष्ट विफलता पुतिन के शासन पर एक महत्वपूर्ण और बढ़ता दबाव डाल रही है।
रूस के लोगों का समर्थन खो रहे पुतिन
इससे पहले, आईएसडब्ल्यू ने दिसंबर में आकलन किया था कि यूक्रेन में अपने युद्ध के कारण रूसी लोगों के बीच समर्थन खोते जा रहे है और इसके लिए वह संभावित रूप से चिंतित हैं। जॉन हर्बस्ट ने कहा कि एक साल पहले यूक्रेन से कीव और खार्किव की लड़ाई हार जाने के बाद रूस ने कई जवाबी हमले किए थे। वहीं, विश्लेषकों ने भी रूसी ताकत को बहुत अधिक महत्व दिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal