पालघर, महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला का क्षत-विक्षत शव झाड़ियों में मिलने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि महिला का शव गुरुवार रात मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर वाघोबा खिंद में झाड़ियों में मिला था। जिला पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि शव पर चोट के कई निशान थे।

जिले की पुलिस उपाधीक्षक नीता पड़वी को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा हो गया था। जांच के दौरान, यह पाया गया कि एक सप्ताह पहले मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक लापता महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिंदे ने कहा कि लापता महिला का विवरण मृतक महिला के विवरण से मेल खाता है।
“पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पालघर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों के गायब होने) के तहत मामला दर्ज किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal