लाखों रामभक्त दिल्ली के रामलीला में जुटेंगे। हाल में अयोध्या में हुई धर्मसभा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को शामिल किया गया था। दिल्ली में होने वाली विराट धर्मसभा में दिल्ली क्षेत्र में आने वाले हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली के रामभक्तों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले समस्त जिलों से भी रामभक्त पहुंचेंगे।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद ने नौ दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली चलने का ऐलान किया है। यहां विराट धर्मसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसमें पूर्वी यूपी के लोग भी जनजागरण के लिए जायेंगे। उनको विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दिल्ली में होने वाले इस आयोजन में दो बड़े क्षेत्रों दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग भाग लेंगे।
रामलीला मैदान से किसानों का ये मार्च शुरू, जानिए क्या सरकार मानेगी मांगें
विहिप के प्रांत स्तर के अधिकारी पश्चिम क्षेत्र में बड़ी संख्या में रामभक्तों को नौ दिसंबर को होने वाली विराट धर्मसभा में पहुंचने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। संगठन के अधिकारी इन धर्मसभाओं से श्रीराम मंदिर के निर्माण में आने वाली बाधाओं के समाप्त होने की उम्मीद बांधे हुए हैं।
दिल्ली में होने वाली विराट धर्मसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर जोर रहेगा। यह धर्मसभा वहां के लोगों पर ही के्द्रिरत रहेगी। अयोध्या में धर्मसभा के बाद से उत्साह बढ़ा हुआ है, जिसको देखते हुए वहां बड़ी संख्या में रामभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal