भूपेन्द्र चौधरी के समक्ष पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की..

 बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के समक्ष पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जिसके बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

 नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के समक्ष पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जिसके बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावनाओं पर केंद्रित खबर को सबसे पहले दैनिक जागरण ने मार्च महीने में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। तराई के जिला के मरौरी विकास खंड के ग्राम टाह पौटा के प्रधान पद का चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था।

पहले वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। वह सबसे पहले बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। जिसके बाद अखिलेश यादव सरकार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com