भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। बता दें कि सलीम दुर्रानी भारतीय टीम के काफी मशहूर ऑलराउंडर थे जिन्हें हमेशा आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन बॉलिंग के लिए जाना जाता था।

2 अप्रैल की सुबह भारतीय फैंस के लिए बेहद ही दुखद रही। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया है। बता दें कि सलीम दुर्रानी के काफी मशहूर ऑलराउंडर थे, जिन्हें हमेशा आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन बॉलिंग के लिए जाना जाता था।
भारतीय फैंस उनके लुक्स के भी काफी दीवाने थे। उन्होंने भारत को कई अहम मौकों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट करते हुए शोक जताया है।
Salim Durani का निधन
दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने 2 अप्रैल की सुबह अपनी अंतिम सांसे ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने गुजरात के जामनगर में 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। बता दें कि सलीम का जन्म काबुल में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था, जो कि उनका डेब्यू मैच था।
भारत के लिए लगभग 13 साल क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने कुल 29 टेस्ट मैच खेलते हुए 25.04 की औसत से 1202 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वह फैंस की मांग पर छक्का लगाया करते थे। इसके साथ ही बता दें कि सलीम एक ऐसे क्रिकेटर थे जिन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1960 में खेल की दुनिया के इस पुरस्कार को लिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal