भारत और चीन सीमा पर चीनी सैनिकों से मुठभेड़ में पंजाब के मानसा के जवान गुरतेज सिंह भी शहीद हो गए। इससे पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। बता दें कि चीनी के सैनिकों ने विश्वासघात करते हुए नुकले हथियारों से भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था। बताया जाता है कि इसमें भारत के 2व जवान शहीद हो गए।
शहीद गुरतेज सिंह मानसा के गांव वीरे वाला डोकरा के रहनेवाले थे। गुरतेज सिंह की शहादत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। शहीद गुरतेज सिंह परिवार में माता-पिता और तीन भाई हैं। वह परिवार में सबसे छोटा थे। उनके भाई की अभी तीन दिन पहले ही शादी हुई थी।
गुरतेज सिंह भारत-चीन सीमा पर तनाव के कारण शादी समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। गांव में उनके परिवार के पास करीब तीन एकड़ जमीन है। उनका पार्थिव शरीर आने में शायद एक-दो दिन लग जाएंगे। परिवार के लोगों को आज सुबह ही गुरतेज सिंह की शहादत का पता चला। इसके बाद स्वजनों का हाल बुरा हो गया। शहीद गुरतेज के माता-पिता का बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, शहीद गुरतेज सिंह की पार्थिव शरीर वीरवार शाम 7:00 बजे के करीब आने की संभावना बताई गई है। गुुरतेज सिंह अभी अविवाहित थे। वह सेना की सिख रेजीमेंट में करीब ढाई साल पहले भर्ती हुई थी। उनके बड़े भाई की शादी तीन दिन पहले हुई थी और वह सुबह गुरुद्वारा सेदेवाला में माथा टेकने आए हुए थे। इसी दौरान उनको गुरतेज की शहादत की खबर मिली तो वह तुरंत अपने घर पहुंच गए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal