दीपवीर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। निक भारत भी आ चुके हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। निक के भारत आते ही प्रियंका चोपड़ा ने ‘द स्काई इज पिंक’ के सेट पर मिठाइयां भी बांटी। जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जोड़ा जल्द ही अपनी शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। निक के भारत पहुंचते ही प्रियंका ने निक का प्यार भरा ग्रैंड वेलकम भी किया।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ‘तुम्हारा घर में स्वागत है।’ प्रियंका और निक की यह तस्वीर कार की है। जिसमें प्रियंका निक के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ 2-3 दिसंबर को शादी करेंगी। प्रियंका इन दिनों ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal