न्यूयॉर्क के एक पार्क से एक बहुत ही सुस्त घड़ियाल पकड़ा गया है। राहत की बात यह रही की इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। शहर के अधिकारियों के मुताबिक इस घड़ियाल को दक्षिण-पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रजातियों के गर्म आवास से दूर छोड़ा गया।

न्यूयॉर्क के एक पार्क से एक बहुत ही सुस्त घड़ियाल पकड़ा गया है। राहत की बात यह रही की इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। शहर के अधिकारियों के मुताबिक, इस घड़ियाल को दक्षिण-पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रजातियों के गर्म आवास से दूर छोड़ा गया।
घड़ियाल को पार्क में देखा गया
अधिकारियों ने बताया कि इस घड़ियाल को प्रॉस्पेक्ट पार्क में 20 फरवरी की सुबह देखा गया। इस पार्क में ब्रुकलिन के निवासी पिकनिक मनाने के लिए अक्सर आते रहते है। इसके अलावा पालतू जानवरों के साथ टहलने के लिए इस पार्क को एक पसंदीदा जगह माना जाता है।
चार फुट लंबा है घड़ियाल
न्यू यॉर्क सिटी पार्क्स ने एक बयान में कहा, रेंजर्स ने चार फुट लंबे (1.2 मीटर) घड़ियाल को पकड़ा है। ये ‘बहुत सुस्त’ था। अधिकारी ने कहा कि ऐसे शहरी सार्वजनिक स्थान ‘जानवरों के लिए उपयुक्त घर नहीं हैं और इनकी रिहाई अवैध है। रेंजर्स द्वारा पकड़े जाने के बाद घड़ियाल को पुनर्वास के लिए ब्रोंक्स चिड़ियाघर ले जाया गया है। न्यूयॉर्क में आखिरी बार ऐसा घड़ियाल जून 2001 में देखा गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal