कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें।सोनिया गांधी इटली की रहने वाली हैं और उनका नाम एडविग एंटोनिया अलबिना मायनो था। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था। 

राजीव से उनकी मुलाकात कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी।दोनों के बीच मुलाकात तीन साल तक चली।
सोनिया एक साधारण परिवार से थीं। कैंब्रिज में पढ़ाई के साथ वह रेस्ट्रा में पार्टटाइम काम भी करती थीं। राजीव के प्यार ने उन्हें इतना दीवाना बना दिया था कि उन्होंने खत लिखकर राजीव के
बारे में अपने परिवारवालों को बताया।
बारे में अपने परिवारवालों को बताया।
उन्होंने लिखा, ‘मैं एक भारतीय लड़के से प्यार करती हूं। वह एक खिलाड़ी है। नीली आंखों वाले ऐसे ही राजकुमार का मैं हमेशा से सपना देखती थी।’ बाद में साल 1968 में राजीव ने सोनिया से लव मैरिज कर ली और वो परिवार का हिस्सा बन गईं।
शादी के बाद सोनिया गांधी को 1983 में भारत की नागरिकता मिली थी। इसके बाद उन्हें बच्चों के रूप में प्रियंका और राहुल मिले।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal