अगर आपको डायबिटीज (शूगर) हो गई है तो ये नुस्खे इसे कंट्रोल करने में आपके बहुत काम आएंगे। आगे जानिए कैसे…

आयुर्वेदिक डॉ राकेश पंत के मुताबिक, शूगर का अभी कोई स्थाई इलाज तो नहीं सामने आया है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए लोग सबसे पहले दवाईयां खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे रामबाण इलाज का काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि, आप घर में करेले का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। करेले में कैरेटिन नामक रसायन होता है, इसलिए यह प्राकृतिक स्टेरॉयड के रुप में काम करता है। इससे शूगर की मात्रा शरीर स्थाई रहने लगती है। इसके रस में आप थोड़ा पीनी मिलाकर दिन में कम से कम तीन बार पिएं आपको जरूर फायदा होगा।
आंवला से भी आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इससे हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी भी दूर होती है। एक चम्मच आंवले के रस में करेले के रस को मिलाकर एक गिलास रोज पीएं। इससे डायबिटिज कंट्रोल होने लगता है।
सुबह बासी मुंह नीम के कुछ पत्ते चबाकर या पीसकर पानी के साथ सेवन करें। आप जामुन और गिलोय के पत्ते भी पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको डायबिटिज कंट्रोल करने में जरूर फायदा मिलेगा।
ज्यादातर लोगों को भ्रम होता है कि शहद शूगर के मरीजों को नहीं लेना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। शहद में कार्बोहाइर्ड्रेट, कैलोरी और कई तरह के माइक्रो न्यू ट्रिएंट होते हैं। इससे हमारे शरीर में शूगर लेवल कंट्रोल रहता है।
घर में मेथी का प्रयोग तो महिलाएं करती ही हैं। खाना बनाने में भी इसका प्रयोग किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग आप शूगर को कंट्रोल करने में भी कर सकते हैं। कम से कम 50 ग्राम मेथी का प्रयोग किसी न किसी रूप से जरूर करें। इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम होने लगती है और शूगर कंट्रोल होता है।