जेईई मेंस सत्र 2 परीक्षा के नतीजे जारी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन सत्र 2 के लिए परिणाम जारी कर दिए। जेईई मेंस सत्र 2 रिजल्ट 2024 में 56 उम्मीदवारों ने 100% स्कोर हासिल किया है। जबकि जेईई परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने के लिए 39 उम्मीदवारों को तीन साल के लिए जेईई-मेन देने से रोक दिया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेंस 2024 सत्र 2 का परिणाम 24 अप्रैल को रात 11 बजकर 30 मिनट पर जारी कर दिया गया। जेईई मेन्स 2024 jeemain.nta.ac पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार जेईई मेन्स 2024 सत्र 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, वह जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन्स 2024 सत्र 2 का परिणाम चेक कर सकते हैं। जेईई-मेन में 56 उम्मीदवारों ने 100% स्कोर हासिल किया है। इसमें अधिकतम छात्र तेलंगाना से हैं।

जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट कैसे चेक करें

  1. सबसे पहले स्टूडेंट जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जेईई मेंस रिजल्ट 2024 सत्र 2 लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. जेईई मेंस रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।

जेईई मेन सत्र 2 2024 के लिए परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक भारत के 319 शहरों और विदेश के 22 शहरों में हुई। जेईई मेंस परीक्षा में लगभग 12.57 लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए 24 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

100 प्रतिशत स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों में से 15 तेलंगाना से, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से सात-सात और दिल्ली से छह छात्र हैं। परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

जेईई मेंस सत्र 2 टॉपर लिस्ट 2024 (100% स्कोर प्राप्त करने वाले छात्र)

  1. गजारे नीलकृष्ण निर्मलकुमार (महाराष्ट्र)
  2. दक्षेश संजय मिश्रा (महाराष्ट्र)
  3. आरव भट्ट (हरियाणा)
  4. आदित्य कुमार (राजस्थान)
  5. हुंडेकर विदित (तेलंगाना)
  6. मुथावरपु अनूप (तेलंगाना)
  7. वेंकट साई तेजा मदिनेनी (तेलंगाना)
  8. चिंटू सतीश कुमार (आंध्र प्रदेश)
  9. रेड्डी अनिल (तेलंगाना)
  10. आर्यन प्रकाश (महाराष्ट्र)
  11. मुकुंठ प्रतीश एस (तमिलनाडु)
  12. रोहन साई पब्बा (तेलंगाना)
  13. श्रीयश मोहन कल्लूरी (तेलंगाना)
  14. केसम चन्ना बसव रेड्डी (तेलंगाना)
  15. मुरीकिनाती साई दिव्य तेजा रेड्डी (तेलंगाना)
  16. मुहम्मद सुफियान (महाराष्ट्र)
  17. शेख सूरज (आंध्र प्रदेश)
  18. माकिनेनी जिष्णु साई (आंध्र प्रदेश)
  19. ऋषि शेखर शुक्ल (तेलंगाना)
  20. थोटामसेट्टी निकिलेश (आंध्र प्रदेश)
  21. अन्नारेड्डी वेंकट तनीष रेड्डी (आंध्र प्रदेश)
  22. हिमांशु थालोर (राजस्थान)
  23. थोटा साई कार्तिक (आंध्र प्रदेश)
  24. तव्वा दिनेश रेड्डी (तेलंगाना)
  25. रचित अग्रवाल (पंजाब)
  26. वेदांत सैनी (चंडीगढ़)
  27. अक्षत चपलोत (राजस्थान)
  28. पारेख विक्रमभाई (गुजरात)
  29. शिवांश नायर (हरियाणा)
  30. प्रियांश प्रांजल (झारखंड)
  31. प्रणवानन्द सजी
  32. हिमांशु यादव (उत्तर प्रदेश)
  33. प्रथम कुमार (बिहार)
  34. सानवी जैन (कर्नाटक)
  35. गंगा श्रेयस (तेलंगाना)
  36. मुरासानी साई यशवन्त रेड्डी (आंध्र प्रदेश)
  37. शायना सिन्हा (दिल्ली)
  38. माधव बंसल (दिल्ली)
  39. पॉलिसेट्टी रितेश बालाजी (तेलंगाना)
  40. विशारद श्रीवास्तव (महाराष्ट्र)
  41. साइनावनीत मुकुंद (कर्नाटक)
  42. तान्या झा (दिल्ली)
  43. थमतम जयदेव रेड्डी (तेलंगाना)
  44. कनानी हर्षल भरतभाई (गुजरात)
  45. यशनील रावत (राजस्थान)
  46. ईशान गुप्ता (राजस्थान)
  47. अमोघ अग्रवाल (कर्नाटक)
  48. इप्सित मित्तल (दिल्ली)
  49. मावुरु जसविथ (तेलंगाना)
  50. भावेश रामकृष्णन कार्तिक (दिल्ली)
  51. पाटिल प्रणव प्रमोद (महाराष्ट्र)
  52. डोरिसाला श्रीनिवास रेड्डी (तेलंगाना)
  53. अर्चित राहुल पाटिल (महाराष्ट्र)
  54. अर्श गुप्ता (दिल्ली)
  55. श्रीराम (तमिलनाडु)
  56. आदेशवीर सिंह (पंजाब)

जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसकी अंतिम उत्तर कुंजी अब आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.ac पर उपलब्ध है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com