Mississippi की एक महिला ने अपने पिता पर खौलता पानी डालकर हत्या कर दी। Police ने महिला के खिलाफ case दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस विभाग के कमांडर टाइरी जोन्स ने बताया कि 55 साल की डायने कोलमैन ने अपने 81 वर्षीय अपंग पिता पर खौलता पानी डाल दिया था। इससे उसका पिता बुरी तरह से झुलस गया था और उसके पूरे शरीर में घाव हो गए थे। कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद पीडि़त बुजुर्ग की मौत हो गई। उसका पिता को लकवा मार गया था और वह अब व्हील चेयर के सहारे जी रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यह जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि महिला ने अपने पिता पर खौलता पानी क्यों डाला था, लेकिन यह जानकारी मिली है कि बुजुर्ग की देखभाल यह आरोपी बेटी ही कर रही थी। महिला को घरेलू हिंसा के आरोप में arrest कर लिया गया था। लेकिन बुजुर्ग की मौत के बाद Police ने आरोपी महिला पर हत्या का मामला दर्ज किया। महिला का पहले से कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal