कर्नाटक में सरकार बनाने के भाजपा के मंसूबों पर पानी फिरने पर कांग्रेसियों ने जीत के जश्न के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। 
कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान कर्नाटक में भाजपा की विफलता के बाद सहयोगी दल के साथ कांग्रेस की सरकार बनने पर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही आपस में मिठाई बांटी गई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला ने कहा कि चाल चरित्र की बात करने वाली भाजपा का चेहरा कर्नाटक में बेनकाब हो गया। अब 2019 के आम चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
मौके पर पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष कमल साह, मनोहर लाल साह, नारायण रावत, राजेंद्र रौतेला, भूपाल सिंह बजेठा, चंदन नेगी, जगत रौतेला, निर्मल मठपाल, प्रकाश बिष्ट, लक्ष्मी लाल साह, गोविंद साह, युगल साह, विजय बजेठा, दर्शन साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal