लंदन। स्वीडन में एक स्थानीय काउंसलर ने सुझाव दिया है कि देश के नागरिकों को एक घंटे का सेक्स ब्रेक लेना चाहिए जिससे वो घर जाकर पार्टनर के साथ सेक्स कर सकें। यह सुझाव निजी संबंधों को सुधारने के उद्देश्य से दिया गया है।

नॉर्दर्न टाउन के ओवरटोर्निया में 42 साल के सिटी काउंसलर ने कहा कि ऐसी कई स्टडीज हैं जिसमें सेक्स को हेल्दी बताया गया है। उन्होंने कहा कि प्रेमी जोड़े या विवाहित दंपति आज एक दूसरे को पर्याप्त वक्त नहीं दे पा रहे हैं इसलिए हम रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी इंगित किया कि इस बात को वेरिफाई करना होगा कि इस सेक्स ब्रेक को कर्मचारी किसी और काम के लिए न इस्तेमाल करने लगे। काउंसलर ने कहा कि मालिकों को कर्मचारियों पर भरोसा करना होगा। काउंसलर ने कहा कि उन्हें इस मोशन के पास न होने की कोई वजह नजर नहीं आ रही है।
एक इकनॉमिक रिसर्च इंस्टिट्यूट के मुताबिक फिनलैंड और फ्रांस के लोगों के बाद स्वीडिश लोग यूरोप में सबके कम काम करते हैं। 2015 में इन्होंने औसतन 1,685 घंटे काम किया। ब्रिटेन के लोगों ने 2015 में 1,900 घंटे और जर्मनी के लोगों ने औसतन 1,847 घंटे काम किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal