प्रोटीन ना केवल हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि हमें एक्टिव रखने के लिए भरपूर एनर्जी भी देता है। आप सभी जानते ही होंगे अंडा, मांस, मछली जैसी नॉन-वेजिटेरियन चीजें प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती हैं। इस वजह से हेल्थ एक्सपर्ट कई बार वेजिटेरियन लोगों में प्रोटीन की कमी को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी वेजिटेरियन चीजों के बारे में जो मांसाहारी चीजों से अधिक प्रोटीन से भरी है। वहीं हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिना स्किन और हड्डी वाले चिकन लेग पीस में करीब 12.4 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जबकि कुछ वेजिटेरियन चीजों में इससे ज्यादा प्रोटीन होने का दावा किया गया है।

आपको बता दें कि वेजिटेरियन थाली में दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती है। जी हाँ आपको बता दें कि एक कप उबली हुई दाल में करीब 17.86 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें पोटैशियम, फाइबर और फोलेट की भी काफी ज्यादा मात्रा होती है। इसी के साथ शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए चना भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक कप उबले हुए चने में करीब 14.53 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। वहीं इसके अलावा आप मूंगफली या बादाम का भी सेवन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आधा कप मूंगफली में करीब 20.5 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि आधा कप बादाम खाने से आपके शरीर को करीब 16.5 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। इसी के साथ आप मुंग खा सकते हैं। मुंग आयरन और फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में एक कप उबली हुई मूंग में करीब 14.18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसी के साथ फलीदार सब्जियां जैसे कि राजमा, लोभिया या विभिन्न प्रकार के बीन्स (सेम की फली, पिंटो बीन्स आदि) में भी काफी प्रोटीन होता है। आपको बता दें कि एक कप फलीदार सब्जियों में 12 से 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal