जकार्ता, इंडोनेशिया में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार यहां 6.2 स्केल का भूकंप आया। बता दें कि ये झटके इतने तेज थे कि, लोग घरों से बाहर तक निकल आए। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 07:09 बजे भूकंप महसूस किया गया। बुकिटिंग्गी में यह झटके महसूस हुए। हालांकि, भूकंप में अभी तक किसी भी प्रकार की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

दो महीनों में कई बार आया भूकंप
बता दें कि इंडोनेशिया में यह दो माह में तीसरा भूकंप है। इससे पहले 2 फरवरी को इंडोनेशिया के केपुलावन बरात दया में झटके महसूस किए गए थे । यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने यह जानकारी दी थी कि रिक्टर स्केल पर इसकी 6.4 की तीव्रता थी। इस दौरान किसी तरह की सुनामी की खबर सामने नहीं आई थी न ही जानमाल को कोई नुकसान हुआ था। पिछले महीने 19 जनवरी को भी इंडोनेशिया में 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप के झटके अमाहाई से 219 किलोमीटर पूर्व में महसूस किए गए थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal