Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का एलान, निगार सुल्ताना बनीं कप्तान

बांग्लादेश ने आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय स्क्वॉड का एलान किया है। बांग्लादेश की टीम सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने उतरेगी, जहां टीम ने सबसे पहली बार टूर्नामेंट 2014 में खेला था।

पिछली बार यानी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम ने अपना पहला ही मैच जीता था, जिसमें उन्होंने स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया था। वहीं, बांग्लादेश ने इसी साल की शुरुआत में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्लोबल क्वालिफायर में हिस्सा लेकर टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की थी। ग्रुप और सुपर सिक्स स्टेज में अजेय रहते हुए टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए क्वालिफायर जीता था।

Women’s T20 WC 2026: बांग्लादेश की महिला टीम

निगार सुल्ताना ज्योति (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, सोभाना मोस्तारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शांजिदा अख्तर मागला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुवैरिया फिरदौस, ताजनेहर।

Women’s T20 WC 2026 के लिए बांग्लादेश के मैचों का शेड्यूल

14 जून – बांग्लादेश vs नीदरलैंड, एजबेस्टन, बर्मिंघम

17 जून – ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश, हेडिंग्ले, लीड्स

20 जून – पाकिस्तान vs बांग्लादेश, हैंपशायर बाउल, साउथेम्प्टन

25 जून – भारत vs बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

28 जून – साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश, लॉर्ड्स, लंदन 

ताज नेहर की वापसी

बांग्लादेश की महिला टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ताज नेहर की वापसी हुई है, लेकिन इस महीने की शुरुआत में घर पर श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने वाली टीम का हिस्सा रहीं सरमिन सुल्ताना को ड्रॉप किया गया है।

28 साल की नेहर ने अब तक सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही बांग्लादेश के लिए खेला है। 8 टी20 मैचों में उन्होंने सिर्फ 44 रन बनाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच जनवरी 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

वहीं, बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता सज्जाद अहमद ने कहा कि सरमिन की जगह नेहर को उनकी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से चुना गया। हम सरमिन सुल्ताना को वनडे फॉर्मेट के लिए सोच रहे थे। ताज नेहर एक बहुमुखी क्रिकेटर हैं जो बैटिंग लाइन-अप में नंबर 1 से नंबर 6 तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकती हैं।

वहीं, बांग्लादेश की कप्तानी लगातार तीसरे टी20 वर्ल्ड कप में निगार सुल्ताना करेंगी। इससे पहले वो 2023 और 2024 में भी टीम की कप्तान थीं। इस बार टीम में निगार के पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनमें फाहिमा खातून भी शामिल हैं। फाहिमा अपना सातवां टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम 25 मई को एडिनबर्ग के लिए रवाना होगी, जहां वह स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ट्राईृ-सीरीज खेलेगी। इसके बाद टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैचों के लिए टीम लॉफबोरो जाएगी। वहीं, बांग्लादेश अपना वर्ल्ड कप का पहला मैच 14 जून को एजबेस्टन में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com