पश्चिम बंगाल को नया मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (who will be the next chief minister of west bengal) के रूप में मिलेगा। BJP विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लग गई। खुद अमित शाह ने उनके नाम का एलान किया। यानी अब वह West Bengal के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari Will Be New CM Of West Bengal) ने दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है। भवानीपुर सीट से उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। इसके अलावा उन्होंने नंदीग्राम से भी जीत दर्ज की है। अब वह पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। इन सबके बीच आइए जानते हैं कि आखिर उनकी नेटवर्थ कितनी है?
West Bengal के मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी की नेटवर्थ कितनी?
West Bengal के मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी (chief minister of west bengal) के पास न तो कार और न ही एक ग्राम सोना है। भारत के चुनाव आयोग में जमा किए गए उनके 2026 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 12000 रुपये नकद हैं, कोई कार या सोना नहीं है, और उनकी कुल घोषित संपत्ति 85.87 लाख रुपये (Suvendu Adhikari Net Worth) है। उन पर एक रुपये का भी कर्ज नहीं है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के अनुसार BJP के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपनी कुल संपत्ति 8587600 रुपये घोषित की है। उनके पास किसी प्रकार का कोई कर्ज नहीं है। ADR के अनुसार उनके ऊपर कोई लोन भी नहीं है। न ही उन्होंने किसी से कोई उधार ले रखा है।
सुवेंदु अधिकारी के पास नहीं है कोई कार
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के जरिए हासिल किए गए भारतीय चुनाव आयोग के हलफनामे से पता चलता है कि सुवेंदु अधिकारी के पास कोई निजी कार भी नहीं है। अधिकारी ने किसी भी तरह के आभूषण न होने और हाथ में सीमित नकद होने की जानकारी दी है।
2021 के हलफनामे के अनुसार सुवेंदु अधिकारी कितनी संपत्ति के थे मालिक?
हालांकि, 2021 के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने जो हलफनामा दायर किया था उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 1.10 करोड़ रुपये था। इस आंकड़े में चल और अचल, दोनों तरह की संपत्तियां शामिल थी। 2021 में उन्होंने विभिन्न बैंक खातों में लगभग 50 लाख रुपये जमा होने की जानकारी दी थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal