Vivo का नया 200MP कैमरा वाला 5G फोन

 Vivo की अगली फ्लैगशिप लाइनअप के बारे में अभी से रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं, जबकि अभी इसके ऑफिशियली लॉन्च में कई महीने बाकी हैं। चीनी टिपस्टर Smart Pikachu के एक नए लीक में बताया है कि आने वाली Vivo X500 सीरीज में कैमरे के कुछ जबरदस्त अपग्रेड हो सकते हैं।

इसके अलावा, इस पूरी लाइनअप में बड़ी बैटरी और अलग-अलग साइज के डिस्प्ले भी देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि ये सीरीज Vivo X300 लाइनअप की जगह आएगी, जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग लाइनअप में और क्या-क्या खास रहेगा।

कैमरे में हो सकता है सबसे बड़ा अपग्रेड

रिपोर्ट्स में Vivo X500 Pro Max के बारे में कई डिटेल्स सामने आई हैं, जिसके बारे में काफी चर्चा हो रही है। टिपस्टर के मुताबिक, Vivo के इस डिवाइस में 50MP का मेन कैमरा हो सकता है जिसकी अभी टेस्टिंग चल रही है, जिसमें LOFIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

सुनने में यह थोड़ा टेक्निकल लग सकता है, लेकिन इसका आइडिया काफी आसान है। इसे तेजी लाइट वाले मोमेंट को बेहतर तरीके से संभालने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि डायनामिक रेंज बेहतर हो सके और बहुत ज्यादा लाइट वाली जगहें धुंधली न दिखाई दे।

200MP का टेलीफोटो कैमरा भी

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इससे पता चलता है कि Vivo जूम फोटोग्राफी पर लगातार जोर दे रहा है। इस डिवाइस में एक और संभावित फीचर मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर देखने को मिल सकता है, जो तस्वीरों में कलर की सटीकता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

मिलेंगे दो अलग-अलग डिस्प्ले साइज

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि Vivo X500 लाइनअप 6.4-इंच और 6.9-इंच के डिस्प्ले ऑप्शन के साथ आ सकता है। इसका मतलब है कि Vivo अपने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से छोटे और बड़े, दोनों तरह के मॉडल पेश करेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इस लाइनअप में एक स्टैंडर्ड मॉडल, एक Pro मॉडल और एक Pro Max मॉडल शामिल हो सकता है।

बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज का सबसे टॉप-एंड मॉडल MediaTek के आने वाले Dimensity 9600 Pro चिपसेट से लैस हो सकता है। साथ ही फोन में 7,000mAh बैटरी मिल सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com