#Viral Video पति गया दुबई तो देवर-भाभी में बढ़ गई नजदीकियां फिर एक दिन…

पटियाला। भाभी के साथ अवैध संबंधों में बाधा बनी पत्नी का एक आरोपी पति ने मर्डर कर दिया। हत्या के बाद देवर-भाभी फरार हैं।

 
#Viral Video पति गया दुबई तो देवर-भाभी में बढ़ गई नजदीकियां फिर एक दिन...बताया जाता है कि बड़े भाई के दुबई जाने के बाद देवर-भाभी में नजदीकियां बढ़ गई। इसकी जानकारी आरोपी की पत्नी को हो गई। जिसके बाद से घर में अक्सर विवाद होने लगा।
कत्ल कब और कैसे हुआ है, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोपी प्रवीन कुमार उर्फ टोनी और उसकी भाभी रजनी देवी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा होगा। पुलिस ने मृतका सुरेश रानी की हड्डियां फॉरेंसिक जांच के लिए मेडिकल कॉलेज पटियाला भेज दी हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने सुरेश रानी का सोमवार शाम अंतिम संस्कार भी कर दिया।
सुरेश रानी के दो बेटे हैं। सास-ससुर नहीं होने के चलते घर में आरोपी प्रवीन कुमार के अलावा पत्नी सुरेश रानी और भाभी रजनी देवी रहती थी। सुरेश रानी के पिता करनैल सिंह अंबाला के हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि बच्चों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता लगेगा कि उन्होंने हत्या किस तरह की। जब तक यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। ऐसे में पुलिस हड्डियां उठा लाई है, ताकि फॉरेंसिक जांच में कुछ सबूत हाथ लग सकें।
 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com