नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से दिल्ली-एनसीआर के शहरों में कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल सुबह घना कोहरा रहा। इससे कई इलाकों में दृश्यता 100 मीटर तक रह गई। अगले दो दिन शीतलहर के आसार हैं। ऐसे में19 दिसंबर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
दोपहर 12 बजे बाद अच्छी धूप खिली, लेकिन बर्फिली हवाओं के आगे बेअसर रही। गर्म कपड़े पहनने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस था, जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। बृहस्पतिवार-शुक्रवार को भी ऐसी ठंड रहेगी। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। शनिवार से तापमान में थोड़ा सुधार होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 21-22 व न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। इस कारण मैदानी इलाकों में हाड़कंपा देने वाली ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते दिल्ली में अगले दो दिन ठंडे रहेंगे और शीतलहर चलेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal