Samsung के 55-इंच स्क्रीन वाले 4K Smart TV पर बड़ी डील

कुछ वक्त पहले Samsung ने अपनी 2026 TV लाइनअप के हिस्से के तौर पर Vision AI टेक्नोलॉजी के साथ 55-इंच (138cm) Mini LED 4K Smart TV पेश किया था। वहीं, अब ये Smart TV फ्लिपकार्ट पर काफी कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है और इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यह TV 4K सपोर्ट के साथ आता है।

ऐसे में अगर आप भी 40 हजार रुपये के बजट में कोई बड़ी स्क्रीन वाला टीवी ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए पहले इस पर मिल रही डील के बारे में जान लेते हैं।

Samsung Vision AI 138 cm (55 inch) Ultra HD (4K) Mini LED Smart TV 2026

Flipkart पर इस स्मार्ट TV की कीमत वैसे तो लगभग ₹60,000 के आसपास से शुरू होती है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अभी इसे सिर्फ ₹45,990 में खरीदने का मौका दे रहा है। इसके अलावा, इस TV पर शानदार बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं। खास तौर पर, ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर ₹4,000 की छूट मिल रही है।

जबकि Punjab National Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ₹5,250 तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। साथ ही, Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर तो ₹6,850 तक की छूट मिल रही है। इस बैंक ऑफर के साथ TV की कीमत ₹40,000 से भी नीचे आ जाती है, जिससे आप इसे सिर्फ ₹39,140 में खरीद सकते हैं।

Samsung Vision AI 55-इंच टीवी के खास फीचर्स

Samsung के इस 55-इंच स्क्रीन वाले Mini LED 4K Smart TV में आपको कई दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं जो एक शानदार एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देते हैं। टीवी में बेहतर ब्राइटनेस और क्लियर पिक्चर क्वालिटी मिलती है। टीवी 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल्स देता है, जबकि 30W के डुअल स्पीकर सेटअप से ऑडियो भी काफी दमदार मिलता है।

यह टीवी Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 8GB स्टोरेज दी गई है, जिससे आप कई एप्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, साथ ही Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे यह स्मार्ट टीवी हर तरह से एक कंप्लीट पैकेज लग रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com