PSL में खेल रहे शाहीन शाह अफरीदी ने की बदतमीजी, आउट होने के बाद बार-बार पटका बैट

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स की कप्तानी कर रहे शाहीन शाह अफरीदा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो लाहौर और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मैच का है जिसमें शाहीन गुस्से में बल्ला तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

कराची में खेले गए मैच में लाहौर को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसकी इस हार से भी ज्यादा चर्चा शाहीन अफरीदी के इस व्यवहार की हो रही और लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

बार-बार पटका बल्ला

लाहौर ने इस मैच में एक बार फिर खराब बैटिंग की और इसी का गुस्सा शाहीन ने उतारा। पूरी टीम 19.5 ओवरों में 134 रनों पर ढेर हो गई। क्वेटा ने ये टारगेट 16.2 ओवरों में हासिल कर लिया। शाहीन भी इस मैच में अपनी टीम को बचा नहीं सके। जब वह बल्लेबाजी करने आए तो टीम काफी दबाव में थी। शाहीन लंबे-लंबे शॉट्स मारने के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस मैच में वह उस्मान तारिक की गेंद पर पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

पवेलियन लौटते वक्त शाहीन ने जमीन में और बाउंड्री रोप पर बल्ला मारा। इसके अलावा वह सीढ़ियों में भी बार-बार बल्ला पटकते हुए गए। इस घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शाहीन की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

गेंदबाजी से भी नहीं दिलाए जीत

शाहीन को पाकिस्तान का बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है, लेकिन वह अपनी गेंदबाजी से भी टीम को जीत नहीं दिला पाए। राइली रूसे ने क्वेटा के लिए 49 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। वहीं हसन नवाज ने 32 गेंदों पर 49 रन बनाए। दोनों के बीच 104 रनों की साझेदारी हुई जो टीम की जीत का अहम कारण बनी। शाहीन इस जोड़ी को नाकाम नहीं कर सके।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com