प्रदेश में धान की फसल तैयार होने में अब कुछ ही समय बचा है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज खाद्य आपूर्ति विभाग की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्य रूप से धान के खरीद प्रबंधों पर चर्चा होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा मंडियों में धान खरीद व्यवस्था और फसल रखरखाव पर रहेगा। यह बैठक आज दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली है, जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal