प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले बंगाल में हिंसक झड़प की खबरें आई हैं। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने दावा करते हुए ट्वीट किया कि आज रैली से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया है।
अर्जुन सिंह ने दावा किया कि बारासाट में ये हमला किया गया है। भाजपा के कार्यकर्ता पीएम की रैली में शामिल होने के लिए निकले थे। अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता ईवीएम के जरिए जवाब देगी। भाजपा बंगाल से राजनीतिक हिंसा का कलंक खत्म कर देगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
