हमारे जीवन में किसी भी काम काज की शुरूआत आमतौर पर सूर्योदय के साथ होती है और सूर्यास्त के साथ ही धीमी पड़ने लगती है। दिन की शुरूआत सूरज के उगने पर होती है और दिन में एक बार ही सूर्योदय होता है।
लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जब एक दिन में तीन बार सूर्योदय होने लगेगा तो आपकी दिनचर्या क्या होगी। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्थान के बारे में बताएंगे।
आपको यह जान के बहुत हैरानी होगी की एक स्थान दुनिया का ऐसा है जहां एक बार नहीं बल्कि तीन बार सूर्योदय होता है। वैज्ञानिको ने एक नया ग्रह ढूंढ निकाला है जिसका वजन बृहस्पति ग्रह के द्रव्यमान से चौगुना है। जानकारी के अनुसार यह पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूरी पर स्थित है।
वैज्ञानिको का मानना है कि इस ग्रह पर तीन बार सुबह होती है और दिन बार रात होती है। ऐसे में एक दिन में यहां तीन बार सूरज निकलता है और ढलता है। माना जा रहा है कि इस युवा ग्रह की उम्र मात्र 1.6 करोड़ वर्ष है।
आपको पता ही होगा कि जो ग्रह सबसे पुराने होते हैं वह उतने ही अधिक गर्म होते हैं। ऐसे ग्रहों को ठंडा होने में बहुत समय लग जाता है। आपको बता दें कि पृथ्वी का जीवन काल 4.5 अरब वर्ष पुराना है। इसके साथ ही विज्ञान में यह भी बताया गया है कि जिस ग्रह का द्रव्यमान जितना ज्यादा होता है उसे ठंडा होने में उतना ही अधिक समय लगता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal