OMG!! डॉक्टरों ने 22 साल पहले घुसी सुई अब निकाली

img_20161122070328केरल के तिरुवनंतपुरम में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के शरीर में 22 साल पहले घुसी एक सुई को बाहर निकाला। 12 साल की उम्र में खेलने के दौरान उसके शरीर में यह सुई घु

व्यक्ति की उम्र अब 34 वर्ष है. दो सप्ताह पहले ही वह अपने शरीर के पिछले हिस्से में भीषण दर्द और सूजन की शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास गया था। यहां के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर का स्कैन करने पर उसके बाएं कूल्हे में एक सुई होने का पता चला।
तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें सीटी स्कैन करवाने को कहा। जिसके बाद सीटी स्कैन की रिपोर्ट में पता चला कि उनके शरीर में जंग लगी सूई मौजूद है। डॉक्टर हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने इसका इलाज ढ़ूढ़ लिया। डॉक्टरों ने 2 घंटे के ऑपरेशन के बाद किरण के शरीर से पुरानी सूई निकालने में सफलता हासिल की। 
 डॉक्टरों के मुताबिक 22 साल पहले खेलने के दौरान किरण को सूई चुभ गई थी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर उसके शरीर में सुई को ढूंढ नहीं पाए थे। डॉक्टर ने उस वक्त कुछ दवाईयां दी और फिर घरवाले भी इस घटना को भूल गए। लेकिन 22 सालों के बाद सूई ने किरण का हालत गंभीर बना दी। दर्द और सूजन से किरण परेशान हो गए, जिसके बाद अब उनका ऑपरेशन कर सूई निकाली गई है।
 

स गई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com