NZ W vs ENG W: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को रौंदकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान इंग्लैंड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस मैच में डैनी वायट-हॉज की 89 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल किया। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया था। 

Women’s T20 WC: न्यूजीलैंड का टूटा सेमीफाइनल का सपना

दरअसल, मैच से पहले आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर कीवी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी थीं। न्यूजीलैंड के पास सेमीफाइनल का टिकट कटाने का आखिरी मौका था कि वह इंग्लैंड पर जीत हासिल करें। लेकिन इंग्लैंड जैसी फॉर्म में चल रही टीम के खिलाफ कीवी टीम की चाल काम नहीं आई। 

मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड महिला टीम की शुरुआत अच्छी रही। अमेलिया केर और इस्लाबेला गेज ने टीम की पारी का आगाज किया और बिना विकेट गंवाए 44 रन की साझेदारी की। लेकिन मिडिल ओवर में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मैच का रुख पलट दिया। 

फ्रेया केम्प ने इसाबेला गेज का शिकार कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद डेनियल गिब्सन ने एक ही ओवर में अमेलिया केर और इजी शार्प को आउट किया। इस तरह 70 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।

मिडिल ऑर्डर में कप्तान सोफी डिवाइन और ब्रूक हॉलिडे ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 29 गेंदों में 54 रन जोड़कर टीम की पारी को संभालने की कोशिश की।

अंतिम ओवरों में मैडी ग्रीन ने 17* रन और सूजी बेट्स ने 19 रन का अहम योगदान दिया, जिससे न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 163/6 का स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में लिन्सी स्मिथ ने चार ओवर में सिर्फ 26 रन दिए, जबकि डेनियल गिब्सन ने तीन ओवर में 30 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए। बेल और कैंप के हाथों 1-1 सफलता आईं।

डैनी वायट-हॉज के तूफान में उड़ी न्यूजीलैंड

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को डैनी वायट-हॉज ने दमदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। 

उनकी अटैकिंग अंदाज में बैटिंग देखकर न्यूजीलैंड के गेंदबाज उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। उनका साथ सोफिया ने दिया, जिन्होंने 38 गेंद में 9 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली। इस तरह 17.2 ओवर में इंग्लैंड महिला टीम ने लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से न्यूजीलैंड को मात दी। इस हार के साथ न्यूजीलैंड का खिताब बचाने का सपना भी टूट गया।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com