थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक… इस वक्त हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का दबदबा है। एक तरफ हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में कमाई से धमाल मचा रही है, तो दूसरी ओर एक और हॉरर कॉमेडी ड्रामा ओटीटी पर दहशत फैला रही है।
यह फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने के बाद फिल्म ने ओटीटी पर एंट्री मारी। यह फिल्म जब से ओटीटी पर आई है, तभी से ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने हालिया रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर एपेक्स (Apex) को भी नंबर 1 के स्थान से हटा दिया है।
फिल्म को मिली है टॉप रेटिंग
यह फिल्म इस साल की टॉप रेटेड हॉरर मूवीज में से एक है। दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को खूब सराहा गया था। इस फिल्म को IMDb से 8.4 रेटिंग मिली है जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है। 2 घंटे 10 मिनट की कहानी आपको स्क्रीन से नजर हटाने नहीं देगी।
फिल्म की कहानी
यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म राकासा (Raakaasa) है। तेलुगु की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार राकासा की कहानी एक पुराने ‘ब्रह्म राक्षस’ और एक गांव के रहस्यमयी श्राप के इर्द-गिर्द घूमती है। वीरू USA से अपने शहर की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुखन्या से शादी करने के लिए लौटता है लेकिन वह अनजाने में एक ऐसी प्राचीन बुराई को जगा देता है, जिससे उसके गांव वाले लंबे समय से खौफ खाते आ रहे थे।
फिल्म की स्टार कास्ट
इस तेलुगु फिल्म में संगीत सोभन, नयन सारिका, वेन्नेला किशोर, गेटअप श्रीनु, ब्रह्माजी और तनिकेला भरणी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को निहारिका कोनिडेला ने प्रोड्यूस किया है और मनासा शर्मा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। यह ओटीटी पर चार भाषाओं में रिलीज हुई है- कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु। हालांकि, अभी तक यह फिल्म हिंदी में नहीं आई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal