Mr And Mrs युवराज सिंह ने की दोबारा शादी और वो भी Goa में…

img_20161203082733Yuvraj Singh और हेज़ल कीच ने एक बार फिर से शादी कर ली है। वो भी समुंदर किनारे। गोआ में। क्योंकि हेज़ल कीच अपने लिए एक बीच वेडिंग चाहती थीं और पति युवराज सिंह ने उनका ये सपना पूरा कर दिया।

 जी हां, शादी के बाद NEWLY WED पति – पत्नी मिस्टर एंड मिसेज़ युवराज सिंह गोआ में एक बार फिर हिंदू रीति रिवाज़ से शादी के बंधन में बंध गए। इससे पहले युवराज सिंह ने चंडीगढ़ में गुरूद्वारा में पारंपरिक सिख रीति रिवाज से फेरे लिए। देखिए युवराज सिंह की पहली शादी की तस्वीरें।  हालांकि युवराज सिंह की नई शादी में ज़्यादा दोस्त शामिल हुए। गोआ में ही शादी से एक रात पहले कॉकटेल पार्टी भी हुई जहां सबने जमकर इंजॉय किया। 
बुलेट राजा 
युवराज सिंह बिल्कुल Dapper Dulha बनकर बुलेट पर बारात लेकर आए। उनके साथ थे टीम इंडिया के उनके साथी और उनके बॉलीवुड के दोस्त। हेज़ल इन तस्वीरों में बिल्कुल कूल दुल्हन नज़र आ रही हैं।
मेरा यार बना है दूल्हा युवराज की बारात में उनके खास दोस्त रणविजय सिंह और अंगद बेदी यूं नाचते दिखे मानो आज मेरे यार की शादी है पर जमकर ठुमके लगा रहे हों।
समुंदर वाले सात फेरे इस बार युवराज हेज़ल ने बड़े स्टाइल में डूबते सूरज और समुंदर की लहरों के किनारे सात फेरे लिए। और दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे थे।
रस्में निभाते युवराज इससे पहले युवराज सिख रीति रिवाज़ से शादी कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने हिंदु विधि से सात फेरे लिए।
 तेनू काला चश्मा…जचदा ऐ इस शादी में युवराज पूरे मस्ती मूड में दिखे और यहां वहां हर जगह केवल तस्वीरें खिंचाते दिखे।
दोस्तों वाली शादी शादी का वेन्यू गोआ होने के कारण युवराज के कई दोस्त इसका हिस्सा बन पाए। युवराज ने इससे पहले 30 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी की।
खूबसूरत शादी इस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वाकई काफी मेहनत की गई थी। और हेज़ल के लिए ये वाकई फेयरीटेल वेडिंग थी बस ज़रा फिल्मी अंदाज़ में। 
कॉकटेल पार्टी शादी की एक रात पहले मिस्टर एंड मिसेज़ युवराज सिंह ने दोस्तों के साथ जमकर कॉकटेल पार्टी की। 
पहली तस्वीर 
शादी के बाद ये युवराज – हेज़ल की गोआ वाली शादी की पहली तस्वीर है जो उनके फोटोग्राफर ने खुद शेयर की। गोआ वाला रोमांस इन तस्वीरों को देखकर वाकई मज़ा ही गया। हमारी तरफ से युवराज – हेज़ल को बधाईयां।
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com