मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी पूर्वी व पश्चिम क्षेत्र के जिलों में बादल गरजने के साथ बरसे। पूर्वी मध्य प्रदेश में मंडला के नारायणगंज और पश्चिमी मध्य प्रदेश के नेपानगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इससे मौसम में सुबह ठंडक का अहसास भी हुआ।

मध्य प्रदेश में इस साल मानसून ने करीब डेढ़ सप्ताह से ज्यादा समय बाद विदाई ली थी। मगर इसके बाद भी विजयदशमी के अगले दिन ग्यारस को बादलों ने मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के 29 जिलों को तरबतर कर दिया। रात बादल गरजने के साथ बरसे और ऐसी बारिश हुई कि जिन क्षेत्रों में पानी गिरा वहां की सड़कों पर कुछ ही देर में गड्ढों में पानी जमा हो गया।
भोपाल में 11.4 मिमी बारिश
पश्चिमी मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। भोपाल में ही कुछ मिनिट हुई बारिश से 11.4 मिलीमीटर पानी बरस गया जबकि भोपाल शहर में 9.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इंदौरमें 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बुरहानपुर जिले के नेपानगर के खाकनार में 77 मिलीमीटर बारिश हुई। पूर्वी मध्य प्रदेश के 8 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है।
कहां कितनी बारिश हुई (मिलीमीटर में)
पश्चिमी मध्य प्रदेश
1.बड़वानी- 32
2. बैतूल- 55
3. भोपाल- 11.4
4. बुरहानरपुर- 77
5. देवास- 46
6. धार- 18
7. गुना- 3
8. हरदा- 10.4
9. होशंगाबाद- 2
10. इंदौर- 30
11. खंडवा- 32
12. खरगोन- 50
13. मंदसौर- 10
14. नीमच- 18
15. रायसेन- 11.6
16. राजगढ़- 2.2
17. रतलाम- 19
18. सीहोर- 20
19. शाजापुर- 7
20. उज्जैन- 8
21. विदिशा- 27
पूर्व मध्य प्रदेश
1. अनूपपुर- 8.2
2. छिंदवाड़ा- 2
3. जबलपुर- 1.2
4. मंडला- 11
5. रीवा- 4.3
6. सीधी- 2.2
7. सिंगरौली- 2.2
8. उमरिया- 5.2
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal