लुधियाना(राज): महानगर में अपराध के बढ़ते आतंक और पुलिस की सुस्ती को लेकर ‘पंजाब केसरी’ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर “लुधियाना बना क्राइम सिटी: लुटेरों के हाथ में शहर, खाकी सिर्फ सोशल मीडिया पर मुस्तैद” का बड़ा असर हुआ है। इस खबर के छपते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए “ऑपरेशन प्रहार-2” की शुरुआत कर दी गई है।
हमारी खबर का ही असर है कि जो डीजीपी पंजाब के सख्त निर्देशों के बाद पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है और भगोड़े अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू हो गई है। ‘पंजाब केसरी’ ने जनता की सुरक्षा का जो मुद्दा उठाया था, उस पर मुहर लगाते हुए अब पुलिस प्रशासन सड़कों पर उतरकर अपनी सक्रियता साबित करने में जुटा है। इस विशेष अभियान के तहत गयासपुर जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले झपटमारों और उन्हें पनाह देने वालों की लिस्ट तैयार कर ली गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal