करिश्मा कपूर ने साल 2006 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन कुछ साल बाद ही संजय और करिश्मा के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। उस समय करिश्मा ने संजय और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने ये भी कहा था कि संजय ने अपनी मां से उनके गाल पर थप्पड़ मारने को कहा था।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर का केस अदालत में कई दिनों तक चला था। करिश्मा ने इस दौरान घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। अपनी याचिका में अभिनेत्री ने कहा था कि संजय उन्हें परेशान करते थे। करिश्मा की ये बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अपनी याचिका में करिश्मा ने एक किस्से का जिक्र किया था। ये किस्सा उस वक्त का था जब करिश्मा प्रेग्नेंट थीं। तब संजय ने उन्हें एक ड्रेस पहनने को कहा था। लेकिन उसमें वह फिट नहीं हो रही थीं। इस बात की वजह से संजय ने अपनी मां से करिश्मा के गाल पर थप्पड़ मारने को कहा था।
संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम समायरा कपूर है जोकि 15 साल की है। वहीं उनका बेटा किआन राज कपूर अभी 11 साल का ही है। फिलहाल दोनों बच्चे करिश्मा के साथ ही रहते हैं।
बता दें कि करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। इनमें दिल तो पागल है, रिश्ते, बीवी नंबर वन, जुड़वा, हीरो नंबर वन और राजा बाबू जैसी फिल्मों में उनके काम को पसंद किया गया। साल 2020 में करिश्मा ने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा। इस साल उनकी वेब सीरीज मेंटलहुड रिलीज हुई थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal